{"_id":"6474f7937da62a0fdb082bb4","slug":"there-is-no-drainage-system-in-the-stadium-training-will-be-stalled-in-the-rain-basti-news-c-7-1-186120-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम नहीं, बारिश में ठप हो पाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम नहीं, बारिश में ठप हो पाएगा प्रशिक्षण
Tue, 30 May 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 30 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर के बीचों बीच स्थित स्टेडियम में बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या आम हो चुकी है। हालत यह है कि एक बार जलभराव होने के बाद कई दिन तक यहां पर पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाती है। समस्या के चलते बारिश के मौसम में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर स्थगित करने पड़ते हैं।
स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण के अलावा लोगों स्वास्थ्य के लिहाज से घूमने और व्यायाम करने जाते हैं। शहर के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक यह स्टेडियम बेहद उपयोगी है। लेकिन इसकी उपयोगिता बारिश के मौसम में खत्म हो जाती है। दरअसल, बारिश का पानी निकासी के लिए स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम नहीं लगा है। ऐसे में इसमें पानी भर जाता है। जिसे निकालने के लिए विभाग को पंपसेट लगाना पड़ता है।
वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी अनुज प्रताप ने कहा कि मिट्टी डालकर यदि स्टेडियम को ऊंचा करा दिया जाए तो बहुत हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि स्टेडियम में हॉकी, हैंडबाल, फुटबाल, वाॅलीबाॅल, एथलेटिक्स खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बारिश के मौसम में खेल गतिविधियां बंद हो जाती हैं। जिसका कारण है पानी निकलने के लिए ड्रेनेज सिस्टम का न होना। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि ड्रेनेज के लिए सालभर पहले खेल निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया था। पिछले हफ्ते रिमाइंडर भी भेजा गया है। उम्मीद है इस बार स्वीकृति मिल जाएगी।