फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There is a possibility of drizzle at some places in the next 24 hours

Basti News: 24 घंटे में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार

Sun, 02 Mar 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of drizzle at some places in the next 24 hours
बस्ती। बादल छाए रहने के पूर्वानुमान के बावजूद तापमान बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि सोमवार तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह घने बादल छाए रहने से लगा कि बारिश होकर रहेगी लेकिन दोपहर तक बादल छंट गए। शनिवार को दिन में कई बार बादल बनते-बिगड़ते रहे। हैरानी की बात है कि धूप कम होने के बावजूद तापमान में कमी नहीं आई। उल्टे एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि वातावरण में नमी की कमी होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पारा चढ़ते जाने की वजह से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। उनकी गेहूं, सरसों आदि की फसलें बिना पके ही सूखने लगी हैं। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. बीआर मौर्य ने बताया कि हवा का रुख देखकर गेहूं की फसल में हल्की सिंचाई करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed