फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft in three village houses in Pachanu, Walterganj

Basti News: वाल्टरगंज के पचानू में गांव के तीन घरों में चोरी

Thu, 12 Sep 2024 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Theft in three village houses in Pachanu, Walterganj
सल्टौआ। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पचानू गांव में मंगलवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। गांव निवासी राम भुवाल का स्वास्थ्य खराब है, वे पत्नी सुभावती के साथ मुंबई गए हैं। घर में उनकी बेटियां थीं। मंगलवार रात भोजन के बाद बेटी सुजीता बच्चों के साथ दूसरी मंजिल पर बने मकान के सामने लगे चैनल में ताला बंद कर सोने चली गई। चोर चैनल का ताला तोड़कर कमरे में बड़ा बक्सा व बैग खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व एक एटीएम कार्ड उठा ले गए। सुबह जगने पर चोरी होने की जानकारी हुई। घर के बाहर दो बैग फेंके मिले।
विज्ञापन

इसी गांव के संजय परिजनों के साथ दूसरे मकान में थे। ताला तोड़कर खाली मकान में घुसे चोर दो बक्से उठा ले गए। इसमें सोने व चांदी के जेवरात रखे थे। इसके बाद चोरों ने गांव निवासी राम सुरेश के मकान का पीछे से फाटक तोड़ा और घर में घुस गए। राम सुरेश की जेब में रखे 10 हजार रुपये उठा ले गए। साथ ही एक कमरे में रखा कढ़ी चावल खाकर बर्तन घर पीछे फेंक दिए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed