{"_id":"63ed26c36639e6d391013144","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-grocery-store-basti-news-c-7-1-54857-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोरी
Thu, 16 Feb 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
मुण्डेरवा कस्बे में ताला तोड़कर दुकान में चोरी।
- नकदी समेत एक लाख कीमत का सामान ले गए चोर
- मुंडेरवा थाना क्षेत्र के किठिउरी के क्राॅसिंग के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के किठिउरी रेलवे क्राॅसिंग के पास स्थित मंगलवार रात किराना स्टोर का ताला तोड़कर चोरी हो गई। दुकानदार के अनुसार चोर करीब एक लाख का सामान उठा ले गए। मुंडेरवा थाने के किठिउरी रेलवे फाटक संख्या 189 के पास कस्बा निवासी प्रभात किराने की दुकान चलाते हैं। मंगलवार को प्रभात रोज की तरह रात लगभग आठ बजे दुकान बंद करके घर आ गए। बुधवार सुबह छह बजे वह जब दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। आसपास के लोगों को बुलाने के बाद मुंडेरवा थाने को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मुंडेरवा थाने के उपनिरीक्षक कन्हैया पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान से नकदी और सामान मिलाकर लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
-- -- -- -- -- -
पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल
ऐसी ही घटना नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 मेन रोड पर स्थित सत्यनारायन पांडेय उर्फ मटेलू के घर में हुई थी। 15 दिन के अंदर मुंडेरवा थाने के करीब के दो स्थानों पर हुई चोरी से लोगों में भय व्याप्त है। लोग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।