{"_id":"6165d39d8ebc3e2010506801","slug":"the-young-man-jumped-in-the-river-cuano-basti-news-gkp4127260175","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने कुआनो नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने कुआनो नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन
कुआनों नदी के अमहट पुल से युवक के कूदने पर लगी लोगो की भीड़।
- फोटो : BASTI
युवक ने कुआनो नदी में लगाई छलांग
शहर के रंजीत चौराहा का रहने वाला है मयंक मिश्रा
गोताखोरों की मदद से तलाश जारी, नहीं लग सका सुराग
बस्ती। शहर के अमहट पुल पर सुरक्षा के लगी रेलिंग पर चढ़कर सोमवार देर रात एक युवक ने कुआनो नदी में छलांग लगा दी। पीछे से परिवार के लोग गुहार लगाते रहे, लेकिन उसने आवाज अनसुनी कर दी। आननफानन पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह से ही सर्च अभियान चलाया जा रहा है। परिजन भी पुल के पास ही डटे हैं।
घटना के बाद सूचना पर तहसीलदार सदर चंद्रभूषण प्रताप, कोतवाल शिवाकांत मिश्रा, चेक पोस्ट अमहट प्रभारी संजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। कोतवाल ने बताया कि घाट के आसपास से मोहटा भदेश्वरनाथ तक खोजबीन की जा रही है। तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार शहर के रंजीत चौराहा स्थित आदर्श हॉस्पिटल के संचालक विजय नारायण मिश्रा के भाई जगदेव मिश्रा का 24 वर्षीय बेटा मयंक मिश्रा अस्पताल पर ही काम करता है। किसी बात को लेकर वह सोमवार रात करीब दस बजे कुआनो नदी के अमहट पुल पर पहुंचा और यहां लगे सेफ्टी गार्ड पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही चेकपोस्ट अमहट के प्रभारी मौके पर पहुंचे। आसपास खड़े तमाम लोग उसे समझा-बुझाकर नीचे उतराने का प्रयास कर रहे थे, मगर उसने किसी की बात नहीं सुनी और करीब आठ फीट ऊंची जाली फांदकर कुआनो नदी में कूद गया। चेक पोस्ट प्रभारी के अनुसार इसी बीच उसके चाचा विजय नारायण मिश्रा दौड़ते हुए पुल पर पहुंचे और आवाज लगाकर उसे समझाने का प्रयास किया।