फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The work of restoration of Kateswar Park stopped

कटेश्वर पार्क के जीर्णोद्धार का काम रूका

Tue, 26 Feb 2019 12:41 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 26 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
The work of restoration of Kateswar Park stopped
कटेश्वर पार्क के जीर्णोद्धार का काम रूका - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। शहर के हृदय स्थल कटेश्वर पार्क जिम्मेदारों की उपेक्षा का शिकार हो गया है। इसके जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत 3.60 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत प्रस्तावित कार्य दो साल से बंद हैं। दो माह से तो पार्क के गेट पर ताला भी लटक रहा है। इसके चलते पार्क में लोगों का आवागमन भी रुक गया है। इसके चलते पार्क में लगे पौधे भी सूखने लगे हैं।
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत शहर के कटेश्वर पार्क के लिए 3.60 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता के समय में शासन को प्रस्तावित की गई थी। इसके तहत पार्क के सुंदरीकरण के अलावा फौव्वारा, ट्वाय ट्रेन के साथ ही बच्चों के लिए झूले व अन्य सुविधाओं के विकास की योजना प्रस्तावित है। प्रस्ताव को शासन से उसी दौरान स्वीकृति मिल गई थी। निविदा की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। इसके बाद काम शुरू किया गया। फौव्वारा वाले स्थल के चारो तरफ दीवार बनाई गई है। दीवार में बड़ी-बड़ी सरिया बाहर की ओर निकली हुई है। इस बीच कार्यदायी संस्था ने यह कहते हुए काम करने से मना कर दिया कि लंबे समय तक धनराशि नहीं दी गई है। उधर, दिसंबर 2018 के आखिरी सप्ताह में कार्यदायी संस्था से काम कराने के लिए दूसरी किस्त के रूप में 1.15 करोड़ रुपये भी नगर पालिका को उपलब्ध करा दिए गए। रकम आने के बाद जब पालिका के अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के लोगों से काम शुरू करने को कहा तो जवाब आया कि पहले पार्क में आवागमन बंद कराया जाए। पालिका प्रशासन ने कार्यदायी संस्था की बात मानते हुए 14 जनवरी पार्क के गेट में ताला लगा दिया। ताला लगने के कारण लोगों का पार्क में आवागमन तो बंद ही हो गया है, साथ ही यहां लगे पौधे सूखने लगे हैं। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी ने कहा कि कार्यदायी संस्था को पार्क में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा गया है। निर्धारित समय में काम पूरा न होने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed