{"_id":"68c9b5ea18147f4ad3063f57","slug":"the-woman-herself-buried-the-jewellery-and-staged-a-fake-drama-of-putting-a-knife-on-the-girl-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144031-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला ने खुद दबाए गहने, बच्ची पर चाकू रखने का किया फर्जी ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला ने खुद दबाए गहने, बच्ची पर चाकू रखने का किया फर्जी ड्रामा
Wed, 17 Sep 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
पकरी गांव में चोरी की घटना की जांच करती पुलिस- पुलिस
बस्ती। जिले में चोरी की झूठी कहानियां गढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पकरी भीखी गांव में सोमवार की रात पुलिस को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां एक महिला ने खुद ही जेवरात मिट्टी में दबा दिए और अफवाह फैला दी कि आधी रात बदमाशों ने घर में धावा बोलकर छह माह की बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर गहने-नकदी लूट ले गए।
सूचना मिलते ही आधी रात थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी फोर्स संग मौके पर पहुंचे। गांव में अफरातफरी मच गई। महिला की कहानी सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए, लेकिन पुलिस की जांच में मामला खुल गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने ही गहने मिट्टी में छिपा दिए हैं। एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि महिला की ननद की शादी तय है। शादी में गहने न देने पड़ें इसके लिए उसने खुद ही चोरी की साजिश रच डाली। पुलिस ने जेवर बरामद कर लिया। संवाद