{"_id":"6855bcc8209b52792d0657b3","slug":"the-water-level-increased-farmers-started-returning-from-majha-with-tractors-basti-news-c-207-1-bst1004-138659-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जलस्तर बढ़ा, माझा से ट्रैक्टर लेकर लौटने लगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जलस्तर बढ़ा, माझा से ट्रैक्टर लेकर लौटने लगे किसान
Sat, 21 Jun 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। माझा क्षेत्र में गेहूं की फसल की कटाई के बाद खेतों की जुताई के लिए सरयू नदी के उस पार गए गए किसान ट्रैक्टर लेकर लौटने लगे हैं। उनका कहना है कि अब नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसलिए उन्हें ट्रैक्टर लेकर लौटना पड़ रहा है। किसान नाव पर ट्रैक्टर लेकर लौट रहे हैं।
गेहूं कटने के बाद खेतों की जुताई के लिए कई किसान अप्रैल महीने में अपने ट्रैक्टर नदी उस पार ले जाते हैं। मानसून की दस्तक और सरयू के जलस्तर में वृद्धि की आहट से सहमे किसानों ने माझा से बड़ी-बड़ी नावों पर अपने ट्रैक्टर को लादकर अपने घर लौट रहे हैं। किसान रज्जू, बालकेश, राम जियावन आदि कहते हैं कि गेहूं की कटाई के बाद माझा क्षेत्र में खाली पड़े खेतों की जुताई के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
नदी से ट्रैक्टर उस पार पहुंचाना काफी जोखिम भरा काम होता है। लेकिन, खेती अब नदी के उस पार है, तो जुताई के लिए ट्रैक्टर ले जाना मजबूरी है। वैसे पंद्रह जून के बाद से ही जलस्तर हल्का फुल्का बढ़ने लगता है। ऐसे में किसान खेती के सभी संसाधन बाढ़ आने से पहले सुरक्षित अपने घरों पर पहुंचा देते हैं।