फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The transformer in Saltuwa burned, leaving the town in darkness the entire night.

Basti News: सल्टौवा में लगा ट्रांसफार्मर जला पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा कस्बा

Thu, 21 May 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The transformer in Saltuwa burned, leaving the town in darkness the entire night.
वॉल्टरगंज। विद्युत उपकेंद्र सल्टौवा क्षेत्र के ब्लॉक रोड पर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के समीप लगा 100 केबी का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात जल गया है। जिससे दिनभर बिजली नहीं आई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उपभोक्ता श्रवण कुमार श्रीवास्तव, हनन प्रसाद, प्रदीप प्रजापति, गंगाधर पांडेय, जमुना पांडेय सहित अनेक लोगों ने बताया कि अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया जिसके कारण काफी परेशानी हुई। दिनेश, सचिन, शनि का कहना है कि 100 केवी के लगे ट्रांसफार्मर पर मानक से अधिक कनेक्शन होने के कारण आए दिन फाल्ट तथा ट्रांसफार्मर खराब होता रहता है। जिसके संबंध में अनेकों बार निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को पूर्ण रूप से बिजली नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

सबसे अधिक समस्या छोटे बच्चों को हुई तेज गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं को रातभर जागकर बाहर बैठकर बिताना पड़ा। इस संबंध में जेई सूर्यनाथ यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। बुधवार तक नया ट्रांसफार्मर लगाया जा सकता है। जबकि एसडीओ सुनील यादव ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। लेकिन समाचार लिखे जाने तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed