फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The third person got angry after seeing the chatting

Basti News: मोबाइल फोन पर चैटिंग देख भड़का था तीसरा व्यक्ति, बाद में हुआ बवाल

Mon, 20 Nov 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The third person got angry after seeing the chatting
महिला अधिकारी दुष्कर्म के प्रयास का मामला : पूरी हुई जांच, आरोपी अफसर के साथ बलरामपुर के तीसरे व्यक्ति के मारपीट की चर्चाएं तेज
विज्ञापन

- तीन महिला अधिकारियों की टीम कर रही प्रकरण की जांच
- महिला अफसर के आवास में तीसरे व्यक्ति की मौजूदगी के संकेत



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का प्रयास और हत्या की कोशिश का मामला उलझ गया है। महिला अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी में दिलचस्पी न दिखाना सवाल खड़ा कर रहा है। इन सबके बीच घटनाक्रम में तीसरे शख्स की मौजूदगी को लेकर चर्चाएं भी तेज हैं। प्रशासन मानकर चल रहा है कि केस में अन्य पहलू हैं, जो अभी सामने नहीं आए हैं। इसके लिए जांच कराई जा रही है।
एसडीएम सदर गुलाबचंद्र ने भी बताया कि मामला त्रिकोणीय लग रहा है, लेकिन ज्यादा कुछ बताने के बजाय वह पुलिस की जांच रिपोर्ट सामने आने की बात कहकर टाल गए। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि सीओ के नेतृत्व में गठित टीम की रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसमें सभी पक्षों के बयान पूरे नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

उधर, विभागीय चर्चाओं के मुताबिक बलरामपुर जिले में तैनाती के दौरान उतरौला का रहने वाला एक व्यक्ति महिला अधिकारी के संपर्क आया था। बतौर प्राइवेट कर्मचारी वह तहसील में काम करता था। बस्ती जिले में तबादले के बाद भी महिला अफसर के संपर्क में रहा। बताया जाता है कि वह दिवाली की रात घटना के समय मौजूद था। उसने जब महिला अधिकारी के मोबाइल फोन पर आरोपी नायब तहसीलदार के बीच हुए व्हाट्स एप चैट को देखा तो भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने महिला अधिकारी के मोबाइल फोन से संबंधित अधिकारी को कॉल कर अभद्रता की। बातचीत इतनी आगे बढ़ गई कि आरोपी अफसर भी तैश में आकर महिला अधिकारी के घर में घुस गए। इसी के बाद मारपीट व अन्य घटनाएं हुईं। हालांकि, प्रशासनिक अमला अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। मगर, पुलिस इन बिंदुओं पर गोपनीय ढंग से छानबीन कर रही है।

..
जांच के नाम पर लीपापोती कर रहा प्रशासन : एमएलसी
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पीड़ित महिला अधिकारी जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या बताना चाहती थी, लेकिन उन्होंने उनसे मिलने से इन्कार कर दिया। यहां तक कहा कि फर्जी जांच रिपोर्ट बनवाई जा रही है। एमएलसी के अनुसार कानून के अनुसार पीड़िता का न्यायालय में बयान देने के बाद गिरफ्तारी की जानी चाहिए थी, लेकिन जांच और साक्ष्य एकत्र करने के बहाने लीपापोती की जा रही है। प्रशासन के इस रवैये से दूसरी महिला अधिकारियों का मनोबल गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed