फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The thieves snatched the chain from the neck of an elderly woman and fled

Basti News: बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनकर भागे उचक्के

Mon, 25 Aug 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 25 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The thieves snatched the chain from the neck of an elderly woman and fled
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हूसेमऊ गांव में रविवार शाम लगभग 5:30 बजे बाइक सवार उचक्कों ने बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीन ली। हूसेमऊ गांव की 70 वर्षीय प्रभावती देवी पत्नी शिवप्रसाद टहलने के लिए निकली थीं।
विज्ञापन

घर से 500 मीटर आगे पहुंची थीं कि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला को रुकने के लिए कहा। प्रभावती देवी ने जब उनका परिचय पूछा तो एक युवक ने उनके गले से चेन छीन ली और उन्हें धक्का देकर बाइक से भाग निकला। जमीन पर गिरने से महिला चोटिल हो गईं। उन्हाेंने शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंचे। तब तक बाइक सवार भाग चुके थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की चेन स्नेचरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस तरह की घटना से क्षेत्र में दहशत है। हाल के दिनों में मुंडेरवा एवं लालगंज थाने में इस तरह की सात-आठ घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed