{"_id":"5e78cad18ebc3e75e0096e4d","slug":"the-team-of-the-municipality-entered-into-war-with-corona-basti-news-gkp345745822","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग में उतरी पालिका की फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग में उतरी पालिका की फौज
विज्ञापन
ईओ के निर्देशन में शहर में दवाओं का छिड़काव करते पालिका कर्मी।
- फोटो : BASTI
कोरोना से जंग में उतरी पालिका की टीम
बस्ती। महामारी घोषित हो चुकी कोरोना से जंग के लिए नगर पालिका ने सफाईकर्मियों की टीम को साजो-सामान के साथ मैदान में उतार दिया है। सफाईकर्मियों के सहयोग में लोग भी उनके साथ कदम-ताल करते दिखे। कल तक इधर-उधर बिखरे रहने वाले कूड़े नियत स्थान पर नजर आ रहे हैं। शहर की सड़कों के साथ ही वार्डवार एंटी लार्वा सहित अन्य दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
नगर पालिका ने छिड़काव व सफाई कार्य के लिए चार टीमें गठित की हैं। इनकी निगरानी ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी व नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा कर रही हैं। छिड़काव के लिए पालिका ने दो अत्याधुनिक मशीनों को मंगाया है। इसके माध्यम से कम समय में अधिक से अधिक छिड़काव किया जा रहा है। 20 साधारण मशीनों को भी प्रयोग में लिया गया है। इसके अलावा जल्द ही पालिका के बेडे़ में इसी तरह की दस और मशीनें शामिल हो जाएंगी। नगर पालिका परिषद के ईओ अखिलेश त्रिपाठी कहते हैं कि सफाई कार्य में लगे कर्मियों का लोग हौसला बढ़ा रहे हैं। वार्डवार छिड़काव एवं फॉगिंग कराई जा रही है। जहां शिकायत मिल रही है, वहां वे जाकर छिड़काव करा रहे हैं। 14 सफाई नायक वार्डों में घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
टीमों में शामिल हैं 421 सफाईकर्मी
पालिका ने सफाई एवं छिड़काव के लिए जिन चार टीमों का गठन किया है, उसमें 421 सफाईकर्मियों को कोरोना से जंग की कमान सौंपी गई है। दो सफाई इंस्पेक्टर डॉ. सोम कुमार व दिनेश वर्मा जहां शिकायतें मिल रही हैं, वहां सफाई कराकर छिड़काव करा रहे हैं। कूड़ा उठाने के लिए 25 ऑटो व दस ट्रक और ट्रेक्टर को लगाया गया है।