{"_id":"6967fb77d56197d8a70c4c0d","slug":"the-sunshine-during-the-day-provides-relief-from-the-cold-but-the-nights-are-still-freezing-basti-news-c-207-1-bst1006-151261-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत, रात में ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत, रात में ठिठुरन
विज्ञापन
धूप निकलने पर बाजार में बढ़ी चहल-पहल। संवाद
बस्ती। मौसम अब सामान्य होने की ओर है। इधर चार दिनों से ठंड का असर कम हुआ है। सुबह आठ बजते ही सूरज निकल आ रहे हैं। दिन में अच्छी धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है। तापमान भी सामान्य के आसपास दर्ज किया जा रहा है। अब केवल शाम ढलने के बाद कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है।
बता दें कि पिछले सप्ताह तक भीषण ठंड से सिकुड़ा जनजीवन अब काफी हद तक ढर्रे पर आ गया है। दिन में चहल-पहल बढ़ी हुई है, बच्चे चहकते हुए स्कूल जा रहे हैं। धूप खिलने के बाद लोग खुश हैं और गर्माहट लेने के लिए खुले जगहों पर आकर खड़े हो रहे हैं। मौसम के करवट लेने से सबसे ज्यादा फायदा बुजुर्गों और बच्चों को मिल रहा है। धूप में बैठने से बदन की सिकुड़न दूर हो रही है। सड़क पर लोग हल्के गर्म कपड़ों में दिखाई पड़ रहे हैं। दिन में तापमान सामान्य होने से टोपी, मफलर, कंबल आदि का उपयोग कम हो गया है।
शाम ढलने के बाद ही लोग घरों के अंदर जा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर दर्ज किया गया है। हवा 3.7 प्रति किमी घंटा की रफ्तार से चल रही है।