फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The streetlights were installed two months ago, but the electricity bill covers three years.

Basti News: दो महीने पहले लगी स्ट्रीट लाइट तीन साल का आया बिजली बिल

Thu, 15 Jan 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The streetlights were installed two months ago, but the electricity bill covers three years.
बनकटी। बिजली निगम में लापरवाही का एक मामला फिर सामने आया है। विकास खंड के कुरियार व डड़वाकांची गांव में लगाए गए विद्युत पोल पर अभी तक स्ट्रीट लाइटें लगी ही नहीं है। बावजूद इसके संबंधित ग्राम पंचायतों को एक अप्रैल 2022 से स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन दिखाकर डेढ़-डेढ़ लाख का बिजली का बिल भेज दिया गया है। कुरियार ग्राम पंचायत की प्रधान यशोदा देवी व डड़वा कांची की प्राधान इसरावती देवी ने विद्युत निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि उनके ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगाई ही नहीं गई है। बावजूद इसके एक अप्रैल 2022 से अब तक का डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का बिजली बिल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

संबंधित ग्राम पंचायत में नवंबर माह 2025 में स्ट्रीट लाइट लगने के बाद कनेक्शन लेने के लिए जब निगम के कार्यालय में संपर्क किया गया तो पता चला कनेक्शन पहले से ही चालू दिखा दिया गया है। एक्सईएन ग्रामीण सुधांशु श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायती पत्र की जांच कराई जा रही है। यदि शिकायत सही पाई जाएगी तो बिल में संशोधन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed