{"_id":"6914e57a2bfb66d27700e28c","slug":"the-stadium-is-all-decked-up-competitions-will-begin-today-basti-news-c-207-1-bst1001-147535-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सज धज कर तैयार हुआ स्टेडियम... आज से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सज धज कर तैयार हुआ स्टेडियम... आज से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
Thu, 13 Nov 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
मेजबानी के लिए तैयार हो रहा स्टेडियम परिसर।
बस्ती। पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम को भी राज्य स्तरीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के मेजबानी का अवसर मिला है। तीन दिन तक स्टेडियम प्रदेश भर के खिलाड़ियों से गुलजार रहेगा। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हर्रैया से भाजपा विधायक अजय सिंह करेंगे। खिलाड़ियों का आना शुरू हो गया है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का मेजबानी कर रहे क्षेत्रीय खेल कार्यालय बस्ती की ओर से समस्त तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। 13 से 16 नवंबर तक चलने वाले इस प्रतियोगिता को लेकर स्टेडियम परिसर की साज-सज्जा बढ़ा दी गई है। हैंडबाल ग्राउंड को सुसज्जित कर दिया गया है। इस खेल के लिए एक ग्राउंड पहले से था। इधर एक सप्ताह में एक और ग्राउंड बनाकर तैयार किया गया है। अब दो ग्राउंड में प्रतियोगिता कराई जाएगी।
क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों से कुल 234 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। जिनके रहने की व्यवस्था स्टेडियम डारमेट्री और केडीसी भवन में की गई है। खिलाड़ियाें के भोजन की व्यवस्था स्टेडियम परिसर में ही होगी। सभी खिलाड़ियों/ टीम मैनेजरों के लिए खेल विभाग द्वारा आवासीय व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, अनुसांगिक व्यय/ रेल/ बस किराया की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद से बाहर के खिलाड़ियों का आना शुरू हो गया है। जिनके रहने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए उप्र हैंडबाल संघ के 12 ऑफिसियल नामित किए गए हैं। यह प्रतियोगिता लीग कम नाक ऑउट आधार पर खेली जाएगी।
-- -- -- -- -- --
कल से होगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का चयन ट्रायल
प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वाॅलीबाल एवं प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता के चयन/ ट्रायल की तिथि 14 एवं 15 नवंबर घोषित की गई है। क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि सीनियर महिला वॉलीबाल का जिला स्तरीय चयन ट्रायल 14 और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 15 नवंबर को होगा। यह प्रतियोगिता 22 से 25 नवंबर के बीच क्षेत्रीय खेल कार्यालय चित्रकूट धाम में कराई जाएगी। जबकि समन्वय सब जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर 14 और मंडल स्तर पर 15 नवंबर को खिलाड़ियों का चयन ट्रायल होगा। यह प्रतियोगिता 21 से 24 नवंबर तक अमेठी जनपद में होगी।