फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The speed of trains has slowed down and passengers are facing problems during their journey.

Basti News: धीमी हो गई ट्रेनों की रफ्तार सफर में यात्री हो रहे परेशान

Wed, 24 Dec 2025 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The speed of trains has slowed down and passengers are facing problems during their journey.
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।
बस्ती। घने कोहरे और शीतलहर के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। मंगलवार को तीन एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल कर दी गई। इससे यात्रियों को निराश होना पड़ा। एक दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रही है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात से आने वाली ट्रेनें10-12 घंटे देर से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

मौसम की मार ट्रेन आवागमन पर भी भारी पड़ रही है। रोजाना बस्ती से गोंडा, लखनऊ, गोरखपुर ट्रेन से सफर करके नौकरी वाले यात्री ज्यादा परेशान हंै। राकेश शुक्ल बताते हैं कि वह ट्रेन से ही सुबह गोरखपुर जाते हैं। लगभग सभी ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। इसलिए आॅफिस पहुंचने में देर हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोहरे के चलते हमसफर एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस और जनसेवा एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई। इस ट्रेन में सीटों की बुकिंग कराने वाले यात्रियों को टिकट वापस कराकर लौट जाना पड़ा। वहीं एक दर्जन से अधिक ट्रेनें से काफी विलंब से चल रही थी। चंपारण एक्सप्रेस डाउन 2 घंटे, आम्रपाली डाउन दो घंटे, जननायक एक्सप्रेस डाउन-2 घंटे, लोहित जम्मू तवी अप 2 घंटे, मथुरा छपरा डाउन 6 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस डाउन एक घंटे, नई दिल्ली क्लोन- ए एक घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस अप 12 घंटे, वैशाली क्लोन अप 16 घंटे विलंब से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed