{"_id":"66e495782f8c9115d5093fd5","slug":"the-scoundrels-made-the-woman-unconscious-in-broad-daylight-and-took-away-her-jewellery-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123757-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिनदहाड़े महिला को बहोश कर जेवर छीन ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिनदहाड़े महिला को बहोश कर जेवर छीन ले गए बदमाश
Sat, 14 Sep 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर क्षेत्र के मिश्रौलियाधीश गांव में हुई वारदात
घर में अकेली बहू बाथरूम में धुल रही थी कपड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौलियाधीश गांव में नकाबपोश बदमाशों ने नल पर कपड़े धो रही महिला से उसके सोने तथा चांदी के जेवर छीन लिए। महिला का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह उसके मकान के पिछले हिस्से में स्थित खेत की तरफ से दो लोग चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए। एक ने चेहरे को कपड़े से ढक दिया। कपड़े में कुछ ऐसी दवा थी, जिससे वह बेहोश गई। इसके बाद बदमाशों ने झाला, मंगलसूत्र, नथुनी तथा पायल निकाल लिए। ससुर के खेत से आने के बाद उसे होश आया।
परसा-परशुरामपुर मार्ग पर मिश्रौलिया गांव में राम सुधार यादव का मकान है। राम सुधार पत्नी के साथ खेत में काम करने गए थे। उनकी बहू कृष्णावती घर पर अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे कृष्णावती मकान के पीछे बने बाथरूम में कपड़े धो रही थी। इसी बीच मकान के पिछले हिस्से में स्थित खेत की तरफ से दो लोग आए। दोनों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। जब तक कृष्णावती कुछ समझ पाती एक बदमाश ने कपड़े से कृष्णावती के चेहरे को दबा दिया।
कृष्णावती ने बताया कि कपड़े में कुछ ऐसी दवा थी, जिससे वह बेहोश गई। इसके बाद बदमाशों ने उसके शरीर से झाला, मंगलसूत्र, नथुनी तथा पायल निकाल लिए। राम सुधार जब खेत से वापस आए तो उनकी बहू कृष्णावती बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद राम सुधार ने पुलिस को सूचना दी। परशुरामपुर के थानेदार तहसीलदार सिंह ने मौके पर जाकर महिला से पूछताछ की। कृष्णावती पत्नी शैलेश की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया है।