{"_id":"65720df792e9d659190a0069","slug":"the-road-is-110-feet-wide-if-the-encroachment-is-removed-from-87-feet-then-there-will-be-relief-from-the-jam-basti-news-c-207-1-sgkp1004-8043-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क 110 फीट चौड़ी... 87 फीट से कब्जा हटे तो जाम से मिले राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क 110 फीट चौड़ी... 87 फीट से कब्जा हटे तो जाम से मिले राहत
Thu, 07 Dec 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
रिंग रोड बनाकर शहर को जाम से मुक्ति दिलाने की तैयारी है, लेकिन गांधीनगर, मालवीय रोड, स्टेशन रोड से कब्जा हटाने पर किसी का ध्यान नहीं है। दरअसल, शहर की प्रमुख सड़कें करीब 110 फीट चौड़ी हैं, लेकिन 87 फीट पर अतिक्रमण है।
कहीं ठेले-फड़ पर दुकानें लग जाती हैं तो कहीं सड़क पर ही बिजली के खंभे की आड़ में लोगों ने पार्किंग बना ली है। जिनकी दुकानें हैं, उन्होंने आगे की तरफ आठ से 10 फीट सामान फैलाकर या किराये पर फड़ लगवाकर कब्जा कर रखा है। ऐसे में जाम लग जाता है। इसे हटाए बगैर जाम की समस्या से निजात मिलना मुश्किल है।
फव्वारा चौराहा से रौता, अमरुदबाग होते हुए रोडवेज तक की सड़क की चौड़ाई करीब 110 फीट है। इसमें फव्वारा, रौता चौराहा, बिजली निगम के दफ्तर के पास करीब तीन फीट का डिवाइडर है। सड़क के किनारे सफेद पट्टी के बाद फुटपाथ पर दोनों तरफ बिजली के खंभे लगे हैं। इसकी आड़ में ठेला-खुमचा वाले दुकानें लगाते हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे एलआईसी भवन के सामने सड़क के किनारे बिजली खंभे से सटकर फुटपाथ पर चार पहिया वाहन खड़े मिले। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया था। कटरा स्थित मूड़घाट मोड़ पर ट्रांसफाॅर्मर के पास तीन-चार ठेलों पर फलाें की दुकानें सजी मिलीं। यही हाल मालवीय रोड पर पेट्रोल पंप के सामने भी है।
मालवीय रोड, बड़ेवन रोड और ब्लॉक रोड पर बिजली के खंभे सड़क की सीमा के अंदर लगे हैं। समय-समय पर सड़कों का पुनर्निर्माण होता रहा, लेकिन खंभों को विस्थापित करने पर काम नहीं हुआ। बिजली निगम भी इसे लेकर कभी गंभीर नहीं हुआ।
रौता चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम की मुख्य वजह है बेतरतीब लगे बिजली के खंभे व फुटपाथ पर अतिक्रमण। जाम से निजात दिलाने के लिए सिस्टम के पास कोई ठोस नीति नहीं है।
-सुधाकर तिवारी, पिकौरा शिव गुलाम
जगह-जगह नाले पर लगा स्लैब टूटा हुआ है। इस वजह से लोग सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर देते हैं। इससे मार्ग अवरुद्ध हो जाता है और जाम लग जाता है।
-रवि चौबे, तुर्कहिया
काली माता मंदिर के पास आए दिन शाम के समय जाम लगता है। पटरियों पर दुकानें सजी रहती हैं। पार्किंग न होने से लोग गाड़ियाें को सड़क पर ही खड़ी कर खरीदारी में लग जाते हैं।
-विद्यावती देवी, शिवनगर
शहर की सड़कें सिकुड़ी हैं। इसका कारण अतिक्रमण ही है। सड़कों को व्यवस्थित करने की प्रशासन व नगर पालिका की सहमति से रणनीति बनाई गई है। बिजली के खंभों को हटवाने के लिए निगम से पत्राचार किया गया है।
-गुलाब चंद, एसडीएम सदर