फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The protesters remained firm even on the 19th day...preparations for a bigger movement

Basti News: 19 वें दिन भी डटे रहे आंदोलनकारी...बड़े आंदोलन की तैयारी

Sun, 07 Sep 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The protesters remained firm even on the 19th day...preparations for a bigger movement
वाल्टरगंज। गोविंदनगर शुगर मिल को दोबारा चालू कराने के लिए गेट पर लगातार 19वें दिन भी धरना जारी रहा। मिल कर्मचारी महेश पांडेय ने कहा कि किसानों-श्रमिकों व्यापारियों के हित में मिल चलाने के लिए अब क्षेत्र में जन संपर्क किया जा रहा है। सभी लोग बड़े आंदोलन की तैयारी में लग गए हैं। किसान नित्य राम चौधरी ने कहा कि मिल चलाने के लिए हम सभी को बड़ा आंदोलन करने पर विवश होना पड़ रहा है। जिला प्रशासन स्तर से किसान, श्रमिक, व्यापारी हित के बजाय मिल मालिकों के हित की बात की जा रही है। किसान नेता गनीराम चौधरी ने कहा कि सरकार किसान हित में मिल को अधिग्रहण करके चलाए, जिससे क्षेत्र के गन्ना किसान, श्रमिक और व्यापारी को लाभ हो। धरने में बाबूराम मौर्य, राजेश चौधरी, राम आज्ञा, गोपाल, मनोज, राम सरन, गोविंद, राकेश, केस राम, मिठाई लाल, राम कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed