{"_id":"677ad2a04c7b725b9105cb44","slug":"the-problems-of-pedestrians-increased-due-to-scattered-gravel-on-the-road-basti-news-c-7-1-gkp1032-799978-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क पर बिखरी गिट्टी से राहगीरों की बढ़ीं दुश्वारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क पर बिखरी गिट्टी से राहगीरों की बढ़ीं दुश्वारिया
Mon, 06 Jan 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टिनिच। मुख्य मार्ग से पचलौरिया को जोड़ने के लिए मंडी समिति ने वर्ष 1997 में सड़क का निर्माण कराया गया था।
पांच किमी लंबी इस सड़क से घुरहूपुर, डिगरभरिया, निद्धीपुर, नोनहा, बोधपुर, बदलूपुर, अन्तूपुर, शिवपुर, बैदोलिया सहित दर्जनों गांव के लोगों का आना-जाना है। निर्माण के बाद एक बार भी इसकी मरम्मत नहीं हुई।
अगस्त माह में अमर उजाला में खबर छपने बाद बड़ी गिट्टीयों को गिरा कर कोरम पूरा कर लिया गया था। अब गिट्टी बिखर गई हैं। इससे दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। पचलौरिया गांव के राजेंद्र सिंह का कहना है गन्ने का सीजन चल रहा है। गन्ना लदी ट्रालियाॅ इस सड़क से जाती हैं। गिट्टियां छिटक कर लोगों को चोटिल कर रही हैं। डिगरभरिया के संत प्रकाश सिंह कहते हैं कि कई बार विभाग से सड़क मरम्मत की मांग की गई है।ा