फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The problem of itching and ringworm is increasing in summer.

Basti News: गर्मी में बढ़ रही खुजली और दाद की समस्या

Thu, 09 May 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 May 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
The problem of itching and ringworm is increasing in summer.
डायपर पहने वालों बच्चों में पड़ रहे रेशेज
विज्ञापन

- पसीना वाले कपड़ाें से बचें, वरना हो सकता है दाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गर्मी में त्वचा के मरीजों की तादाद फिर बढ़ने लगी है। बच्चों से लेकर बड़े तक खुजली, दाद की समस्या से परेशान हैं। जो बच्चे डायपर पहनते हैं, उनकी त्वचा पर रेशेज पड़ रहे हैं।


गर्मियों के चलते स्कूलों के समय भले ही एक दो घंटे कम कर दिया है, लेकिन धूप के चलते वह त्वचा रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड की ओपीडी में डायरिया, तेज बुखार, पेट और उल्टी-दस्त के अलावा प्रतिदिन करीब 30 बच्चे त्वचा रोग से पीड़ित पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में त्वचा रोग के प्रतिदिन 200 नए मरीज पहुंच रहे हैं। पहले यह तादाद करीब 60 से 70 के आसपास थी।
विज्ञापन

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुग्रह के मुताबिक गर्मियों में त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। प्रमुख बजह पसीना और स्वच्छता का अभाव है। बाजार में उपलब्ध रसायनिक उत्पाद भी त्वचा रोग की वजह बनते हैं। जो लोग त्वचा रोग की चपेट में हैं, वे केमिकल युक्त सौंदर्य प्रसाधन का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनबर्न की समस्या से निपटने के लिए संभव हो तो दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने के बजाय छायादार स्थान पर रहें। अगर निकलना जरूरी हो तो सूती कपड़े पहनें और सिर की भी सूती कपड़े से ढककर ही निकलें।


डॉ. रामअनुग्रह मुताबिक तेज धूप होने से सनबर्न और इंफेक्शन की समस्या बढ़ती है। सनबर्न की चपेट में ज्यादातर महिलाएं हैं, जो धूप में ज्यादा देर तक रहती है।
--------
ऐसे करें बचाव



- घर से बाहर निकलने पर ज्यादा देर धूप में न रहें।



- पूरी आस्तीन के हल्के सूती कपड़े पहने, चेहरा ढकें।



- पानी खूब पीएं और चेहरे को दो-तीन बार धोते रहें।



- ज्यादा तला भोजन न खाएं, पसीने से भीगे कपड़े न पहनें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed