फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The princes boycotted the monitoring system from mobile phones

मोबाइल फोन से मानीटरिंग सिस्टम का प्रधानों ने किया बहिष्कार

Wed, 27 Apr 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
The princes boycotted the monitoring system from mobile phones
मोबाइल फोन से मानीटरिंग सिस्टम का प्रधानों ने किया बहिष्कार
विज्ञापन

बनकटी। अखिल भारतीय प्रधान संघ के बैनर तले बनकटी ब्लॉक के प्रधानों ने मोबाइल फोन से मॉनीटरिंग सिस्टम का विरोध करते हुए बुधवार को इसका बहिष्कार करने का एलान किया। बनकटी ब्लॉक पहुंचे प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी धनेश यादव को मांग पत्र सौंपते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की। बीडीओ ने संबंधित मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय के नेतृत्व में प्रधानों ने बैठक कर मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों में मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम, विवादित मार्गों की राजस्व व पुलिस विभाग से यथाशीघ्र निस्तारण, पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों को इस वित्तीय वर्ष में प्राथमिक स्तर पर फीडिंग कराने तथा भीषण गर्मी के मौसम में मजदूरों के काम कराने के समय का निर्धारित करने सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रधान संघ अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों में भीषण गर्मी के चलते मजदूर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से मजदूरों की हाजिरी लगाने में नेटवर्क की समस्या आ रही है।
विज्ञापन

ऐसे में मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम की अव्यवस्था से नाराज ग्राम प्रधानों ने एक स्वर में कार्य बहिष्कार किया है। मांगे न माने जाने तक कार्य बहिष्कार चलता रहेगा। ग्राम प्रधान राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मॉनिटरिंग सिस्टम से जहां आईडी जेनरेट करने व मस्टररोल तथा कार्य योजना बनाने में काफी सुविधाजनक है, लेकिन नेटवर्क की समस्या से यह सिस्टम बेकार साबित हो रहा है। इससे मनरेगा योजना के तहत कार्य कर रहे श्रमिकों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुनील पांडेय, बबलू दुबे, मुरलीधर शुक्ल, पप्पू यादव, अली मोहम्मद, शेषराम चौधरी, राम किशुन चौधरी, वीरेंद्र सिंह, अनवर हुसैन, अरविंद, राजेश कुमार, इंद्रेश चौधरी, शमीम सिद्दीकी, वीरेंद्र कुमार, शिव कुमार, परशुराम यादव, सुरेंद्र यादव, जावेद अहमद, विनोद कुमार, आशीष यादव, सुरेंद्र पटेल, संजीव कुमार, दशरथ कुमार, राधेश्याम यादव, चंदन मोहन आदि प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed