{"_id":"65de3612de99dfcc820125f4","slug":"the-person-who-cheated-by-posing-as-a-bank-employee-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112091-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बैंक कर्मचारी बनकर टप्पेबाजी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बैंक कर्मचारी बनकर टप्पेबाजी करने वाला गिरफ्तार
Wed, 28 Feb 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बैंक से रुपये निकालकर लौटने वालों को कर्मचारी बनकर ठगने वाले 25 हजार रुपये के इनामी टप्पेबाज को वाल्टरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी रणधीर यादव खरुवइया गांव थाना सुल्तानपुर जिला आंबेडकरनगर के अलावा उसके साथी प्रीतम कुमार निवासी चेरुइया कप्तानगंज और हर्रैया थाने के लबदहा निवासी संजय खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इन तीनों के खिलाफ नगर, कोतवाली, वाल्टरगंज सहित अन्य थाने में लूट, धोखाधड़ी, चोरी आदि के 11 केस दर्ज हैं। एसपी की तरफ से उस पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। साल 2022 में लूट के एक केस में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस गिरोह का नाम सामने आया था।
थानाध्यक्ष वाल्टरगंज रामफल चौरसिया, प्रभारी एसओजी गजेन्द्र प्रताप सिंह व प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकांत की संयुक्त टीम ने रणधीर यादव को वाल्टरगंज थाने के गौरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बैंक से पैसे निकालने वाले व्यक्तियों की रेकी करके उनके पैसे बैंक कर्मचारी बनकर लेकर भाग जाते हैं।