फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The new school session has begun, and children are excited to enter their new classes.

Basti News: स्कूलों में नए सत्र का हुआ आगाज, नई कक्षा में पहुंचने पर बच्चे दिखे उत्साहित

Thu, 02 Apr 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The new school session has begun, and children are excited to enter their new classes.
परिषदीय विद्यालय में नए बच्चों का हुआ स्वागत। स्रोत- विभाग
बस्ती। नए शैक्षणिक सत्र 2026- 27 की शुरुआत बुधवार को हुई। पहले दिन स्कूलों में छात्रों की संख्या कम रही। बावजूद इसके नामांकन से लेकर पाठ्यक्रम की जानकारी देने का कार्य स्कूलों में दिन भर हुआ। अधिकांश बच्चे अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे थे। गैर सरकारी स्कूलों में नामांकन के लिए फीस, बस, कॉपी- किताब आदी की लागत के साथ अभिभावक जानकारी लेते रहे। वहीं परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नए पाठ्यक्रमों की जानकारी के साथ कुछ जगहों पर निशुल्क पुस्तकें भी मुहैया कराई गई। इस दौरान बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन

नए सत्र के पहले बच्चों में अधिक उत्साह देखने को मिला। अधिकांश नई कक्षा में जाने को लेकर खुशी में नजर आए। स्कूलों में नए क्लास रूम में बैठने के बाद पहले दिन पढ़ाई कम मस्ती ज्यादा हुई। काॅपी, किताब की जानकारी लेने के बाद नए कक्षा में पढ़ने की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षकों का कहना है कि अगले एक सप्ताह में नए सत्र की पढ़ाई पटरी पर आ जाएगी। प्राइवेट स्कूलों के बच्चाें ने ड्रेस, कॉपी, किताब, पेन, बैग, बॉटल आदि की खरीदारी भी शुरू कर दिया है। पहले दिन से ही स्कूलों में चहल- पहल बढ़ गई है। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया। कुछ जगहों पर स्कूल चलो रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

----------
बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली
पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट में शैक्षणिक सत्र के पहले दिन प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली। पहले छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर पढ़ाई की शुरुआत की। विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं को तिलक चंदन लगाकर तथा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। बीएसए अनूप तिवारी ने प्रधानाध्यापक को नवीन सत्र में सर्वाधिक नामांकन करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक आराधना श्रीवास्तव, शैल यादव, मनीष कन्नौजिया, अश्वनी कौशिक, विनय चौधरी रचना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed