फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The municipality's 'hammer' will run on illegal occupation

अवैध कब्जे पर चलेगा पालिका का ‘हथौड़ा’

Thu, 22 Mar 2018 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Thu, 22 Mar 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
The municipality's 'hammer' will run on illegal occupation
मालवीय रोड पर बिछा है अतिक्रमण का जाल। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। अतिक्रमण से कराह रहे शहर को निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद ने हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया है। इसके तहत पालिका प्रशासन ने नगर पालिका अध्यक्ष की पहल पर जो खाका खींचा है, वह पटरी दुकानदारों के लिए भी सुविधाजनक होगी, साथ ही इससे पार्किंग की समस्या भी दूर होगी। पालिका ने शहर के भीड-भाड़ वाले इलाकों को वेंडिंग व नान वेंडिंग जोन में बांटा है। अप्रैल माह में इसके क्रियान्वयन की रणनीति बनाई जा रही है। दक्षिण दरवाजा के ठेला व सब्जी वालों को भी हटाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुराना अमहट के पास चुंगी चौराहे पर वेंडिंग जोन बनाया गया है। यहां कचहरी चौराहे पर लगने वाली सब्जी व फल मंडी स्थानांतरित कर दी जाएगी। जबकि गांधी नगर बाजार में दरिया खां चौराहे से आगे टाउन क्लब से पहले तक को नान वेंडिंग जोन में रखा गया है। यहां सड़क पटरी पर ठेला गुमटी, सब्जी, फल आदि की दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के पास की दोनों पटरियों को वेंडिंग जोन में शामिल किया गया है। यहां नाला के पार ठेला और फल सब्जी की बिक्री का अस्थाई रूप से कार्य होगा। जीआईसी के निकट सड़क के बीच वाहनों का अस्थाई पार्क बनाया गया है। गांधी नगर में सड़क के बीच अथवा दुकान के सामने वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे। कंपनी बाग से शास्त्री चौक तक के क्षेत्र को अस्थायी दुकानों से मुक्त किया जाएगा। कंपनी बाग पुलिस बूथ के निकट मछली मंडी वाले स्थान पर पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण दरवाजा चौराहे पर पुराने स्लाटर हाउस को वेंडिंग जोन में शामिल किया गया है, जबकि चौराहा से करुआ बाबा चौक, थाना रोड, नई बाजार, सुर्ती हट्टा व पांडेय बाजार तक को नॉन वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। रेलवे स्टेशन से शुगर मिल जाने वाली रोड पर फल व सब्जी आदि की बिक्री की जा सकेगी, जबकि दक्षिण दरवाजा से अस्पताल जाने वाले मार्ग पर ठेला, गुमटी सब्जी फल आदि की बिक्री प्रतिबंधित होगी। 

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि अतिक्रमण का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। गांधी नगर व दक्षिण दरवाजा के अलावा अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिन लोगों ने स्थायी अतिक्रमण कर रखा है, पहले चरण में उनसे बातचीत की जाएगी। इसके बाद भी अतिक्रमण न हटा तो कार्रवाई होगी। शहर को बेहतर बनाने के लिए आमजन से सहयोग मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed