फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The mosquito menace has increased due to lack of anti-larva spraying

Basti News: एंटी लार्वा का छिड़काव न होने से बढ़ गया मच्छरों का प्रकोप

Tue, 26 Aug 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 26 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The mosquito menace has increased due to lack of anti-larva spraying
बहादुरपुर। बहादुरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में एंटी लार्वा का छिड़काव न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

एंटी लार्वा के छिड़काव को लेकर एडीओ पंचायत और प्रधानों की बातों में विरोधाभास हैं। एडीओ पंचायत अवधेश कुमार का कहना है कि जल जमाव वाले स्थानों पर दवा छिड़काव के लिए ग्राम पंचायतों को दे दिया गया है जबकि प्रधान गौरिया अनिल चौधरी, मटेरा चंदन सिंह, कलवारी मुस्तहकम दिनेश चंद्र जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि उमरिया करुणेश मिश्र ने बताया कि न तो दवा मिला और न हीं छिड़काव किया गया है।
प्रधान प्रतिनिधि कुसौरी अजहर नसीम ने बताया कि सफाई कर्मी द्वारा बताया गया है कि सोमवार को दवा देने के लिए उसके पास फोन आया है कौन सी दवा मिलेगी उसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौली, कर्मी बुजुर्ग, बहादुरपुर से मच्छरों के प्रकोप की शिकायत मिली थी शिकायत के निस्तारण हेतु पंचायत विभाग को भेजने के बाद गांवों में तैनात सफाई कर्मी द्वारा छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. पवन वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायतों में एंटी लार्वा छिड़काव के लिए पंचायत विभाग को अप्रैल में ही दवा उपलब्ध करा दिया गया था। उनकी जिम्मेदारी है कि सफाई कर्मी के माध्यम से छिड़काव कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed