फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The mind kept dancing and the feet kept moving till late night in Dandiya

Basti News: डांडिया में देर रात तक झूमता रहा मन, थिरकते रहे पांव

Mon, 06 Oct 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The mind kept dancing and the feet kept moving till late night in Dandiya
डांडिया नाइट विथ बॉलीवुड स्टार  कार्यक्रम में झूमे लोग- विज्ञ​प्ति
बस्ती। नवरात्रि और विजयदशमी पर्व के अवसर पर डांडिया नाइट बॉलीवुड स्टार कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भारतीय संस्कृति और कला का अद्भुत आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन स्नेहा वर्मा और पूजा पांडेय ने किया। कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में किया गया।
विज्ञापन

डांडिया नाइट में गरबा और डांडिया नृत्य के विभिन्न स्वरूप जीवंत हुए। कलाकारों और परिवारों के सदस्यों ने रंग-बिरंगे डांडिया और ताली के साथ डांडिया रास प्रस्तुत किया। मिट्टी के पात्र में नारियल पकड़कर और धुनुची के साथ नृत्य करते हुए महिलाएं देर रात तक झूमती रहीं। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह और महिला थाना अध्यक्ष शालिनी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में न केवल पारंपरिक नृत्य को बढ़ावा मिला, बल्कि लोगों में संस्कृति और सामुदायिक उत्साह भी देखने को मिला।
विज्ञापन

सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा गया। मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम ने फर्स्ट ऐड की सुविधा उपलब्ध कराई। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने और उत्सव का आनंद बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed