फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The matter of the innocent's death reached the government, the investigation team arrived from Lucknow.

Basti News: शासन तक पहुंचा मासूम की माैत का मामला, लखनऊ से पहुंची जांच टीम

Wed, 15 Apr 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The matter of the innocent's death reached the government, the investigation team arrived from Lucknow.
सीएचसी कुदरहा में नवजात मौत प्रकरण में स्टेट से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच स्रोत विभा
संवाद न्यूज एजेंसी कुदरहा (बस्ती)। जिले के सीएचसी कुदरहा में प्रसव के दौरान स्टाफ नर्स के खींचने से नवजात का सिर धड़ से अलग होने और मौत मामला अब तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस प्रकरण का संज्ञान लिया और जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार को दो सदस्यीय राज्यस्तरीय जांच टीम बस्ती पहुंची। टीम ने पूरे घटनाक्रम की गहन पड़ताल करते हुए संबंधित के बयान लिया।
विज्ञापन

जांच टीम सीएमओ डॉ. राजीव निगम के नेतृत्व में कलवारी थाना क्षेत्र के बनहरा स्थित सीएचसी कुदरहा पहुंची। यहां अधीक्षक, डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा और अन्य स्टाफ से घटना के बारे में पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रसव के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया की भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती के आने का समय का रजिस्टर की जांच किए। यहां आरोपी स्टाफ नर्स से बयान लिया। एक घंटे तक जांच हुई। इसके बाद टीम उस निजी नर्सिंग होम पहुंची जहां प्रसूता को रेफर किया गया था।

टीम ने अस्पताल के दस्तावेजों की जांच की और सीसीटीवी पैनल को अपने कब्जे में ले लिया, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई स्पष्ट हो सके। यहां कौन-कौन स्टाफ और डॉक्टर थे, इसके बारे में भी जानकारी ली गई। इसके बाद जांच टीम मेडिकल कॉलेज बस्ती कैली के लिए रवाना हुई। शाम को पहुंची टीम ने भर्ती प्रसूता प्रेमा देवी के बयान दर्ज किए। टीम ने प्रसूता के साथ परिजनों से भी बयान लिया। ऑपरेशन के बार सिर निकालने वाली चिकित्सीय टीम से भी वार्ता कर जानकारी ली।
प्रसूता की सेहत के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed