{"_id":"69e9252914eae123b201c90f","slug":"the-market-has-changed-providing-convenience-to-customers-and-traders-basti-news-c-207-1-bst1005-157328-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मंडी की बदली सूरत, ग्राहकों-व्यापारियों को मिल रही सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मंडी की बदली सूरत, ग्राहकों-व्यापारियों को मिल रही सहूलियत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नेशनल हाईवे पर स्थित हथियागढ़ नवीन मंडी समिति में दो करोड़ 82 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जा चुके हैं। यहां पर नई सड़क बनाई गई है। गल चुके टिनशेड बदले गए। साथ ही मंडी की अन्य सुविधाएं भी दुरुस्त कराई गई हैं। इससे आढ़तियों के साथ कर्मचारियों, अधिकारियों व व्यापारियों को राहत मिल रही।
मंडी में ए श्रेणी और सी श्रेणी के साथ अन्य दुकानें और गोदाम उनसे जुड़े हैं। पूर्व में बने शौचालय, हैंडपंप, सड़क और चबूतरे बेकार हो गए थे। उनकी टिनशेड गल गई है। मंडी की सड़क टूट चुकी थी। बारिश होने पर जलभराव हो जाता था। जिससे मंडी के आढ़तियों, व्यापारियों, पल्लेदारों, विक्रेता और खरीदाराें को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए मंडी परिषद ने दो करोड़ 82 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार करते हुए शासन को भेजा।
इस समस्या को दूर करने के लिए शासन से अनुमोदन मिला गया। इसके बाद मंडी समिति की ही निर्माण इकाई ने कार्य आरंभ किया। पहले गुणवत्ता को लेकर लोग सवाल किए। बाद में सुधार किया गया था। बताया गया कि नवीन मंडी स्थल में आंतरिक मार्गों का हॉटमिक्स पद्धति द्वारा मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य हुआ है। चहारदीवारी का पुर्ननिर्माण, फल-सब्जी मंडी में तीन सीसी रोड, छायादार नीलामी चबूतरे की सीट बदलने, दो छायादार नीलामी चबूतरे की क्षतिग्रस्त सीट की मरम्मत और ओवरहेड पानी टैंक की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई, सबमर्सिबल पंप की आपूर्ति स्थापना कार्य हुआ है।
विज्ञापन
कार्य पूर्ण होने के बाद अब हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताते हैं कि मंडी समिति में चबूतरे का निर्माण होने से आढ़तियों को सहूलियत मिल रही है। इसके बाद मंडी समिति की और से सड़क निर्माण कराए जाने की कवायद शुरू कर दी थी।
मंडी सचिव राम कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण समेत अन्य प्रस्तावित कार्य हो चुके हैं। निर्माण खंड के सचिव राम प्रसाद का कहना है कि जब कार्य की अनुमति दी गई थी तो उसमें हैंडपंप व वाटर कूलर मरम्मत का भी प्रस्ताव था। उसे कराया जाएगा।