फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The innocent said to the neighbors- Come quickly, Papa killed Mummy

Basti News: पड़ोसियों से मासूम बोला- जल्द चलो, पापा ने मम्मी को मार डाला

Thu, 13 Mar 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 13 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The innocent said to the neighbors- Come quickly, Papa killed Mummy
भगवत पट्टी गांव में महिला की हत्या के बाद जुटी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के भगवत पट्टी गांव में आंख के सामने फावड़े से मां का गला काटते देख चार वर्षीय मासूम कांप गया था। उसके पड़ोस के लोग बताते हैं कि वह भागते हुए पहुंचा और बताया कि पापा ने मम्मी को चाकू से मार डाला।
लोग कहते हैं कि उसे शायद फावड़ा समझ में नहीं आया होगा, इसलिए चाकू बोला था। हालांकि, बाद में पुलिस ने बताया कि फावड़े से उसने गले पर वार किया था। इससे माया का काफी खून बह गया था। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि देर होने की वजह से शव को रखा दिया गया है।
विज्ञापन

गांव में हो रही चर्चाओं पर गौर करें तो मुंबई में रहने के दौरान ही उसे अपनी पत्नी पर शक हो गया था। इसीलिए वहां से आने के बाद वह फिर वहां नहीं गया। घर पर पत्नी से इसे लेकर उसका विवाद होने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तनाव में उसका स्वभाव भी उग्र होता गया। परिवार के लोग उसकी मानसिक मानते रहे, जबकि उसकी असल परेशानी पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार कर उससे कई अन्य बातों को उगलवाया है। इससे इस हत्या कांड का मोटिव सबकी समझ में आ रहा है।
बता दें कि भगवत पट्टी गांव के जितेंद्र के घर पर उसकी पत्नी माया और चार वर्ष के बेटे के अलावा बुधवार को कोई नहीं था। उसकी मां ज्ञानमति कोटे की दुकान पर चीनी लाने गई थी और पिता भी सामान बेचने गए हुए थे।
करीब साढ़े नौ बजे कमरे में किसी बात पर जितेंद्र ने पत्नी माया के गले पर फावड़े से वार कर दिया। जिससे उसके गले से खून का फव्वारा फूट पड़ा। इसके बाद वह बाहर से दरवाजा बंद करके भाग गया। मां को लहूलुहान पड़ा देख चार साल का बेटा भागकर आसपास के लोगों को बताया कि पापा मम्मी को मारकर भाग गए। गांव के लोग पहुंचे तो इसकी सूचना चौकीदार ने थाने पर दी।

गांव के लोग जब पहुंचे तो दरवाजे के अंदर से खून बहकर बाहर की तरफ पसरा हुआ था। सूचना मिलते ही एएसपी ओपी सिंह, सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह भी मौके पर पहुंच गईं।ु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed