{"_id":"66da1cee6274e1844e056216","slug":"the-humidity-did-not-reduce-even-due-to-sporadic-drizzle-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123278-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छिटपुट बूंदाबांदी से भी कम नहीं हुई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छिटपुट बूंदाबांदी से भी कम नहीं हुई उमस
Fri, 06 Sep 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री से नीचे न आने से बढ़ी दिक्कत
24 घंटे में हल्की बारिश, बूंदाबांदी का पूर्वानुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कई दिनों से उमड़-घुमड़ बादल बृहस्पतिवार को भी नहीं बरसे। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे भी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम के इस तेवर से लोग हैरान व परेशान हैं। मौसम विज्ञाानियों का पूर्वानुमान भी अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। इस बीच अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डा. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पूर्वी चलने एवं औसत तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है।
जानकारों का कहना है कि न्यूनतम तापमान के नीचे न आने की वजह से उमस काफी बढ़ी हुई है। जो लोगों को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। बारिश न होने से फसलें मुरझा रही हैं। किसान निजी साधनों से उन्हें बचाने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं। बहादुरपुर ब्लाॅक के प्रतापपुर निवासी किसान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि चार बार धान की सिंचाई कर चुके हैं। पांचवीं बार के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
मौसम के इस रुख से बीमारियों की बाढ़ आई हुई है। वायरल बुखार, उल्टी-दस्त, माइग्रेन से लोग परेशान हैं। बच्चों को डायरिया और निमोनिया परेशान किए हुए हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. सफराज खान ने बताया कि इस मौसम में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बच्चों के खानपान व सफाई पर खास ध्यान रखने की जरूरत है।