फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Governor will visit Basti today; the day was spent in preparations, and the district will receive the gift of a Dignity Home.

Basti News: आज बस्ती आएंगी राज्यपाल, तैयारियों में गुजरा दिन, गरिमा गृह की मिलेगी साैगात

Tue, 10 Feb 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 10 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The Governor will visit Basti today; the day was spent in preparations, and the district will receive the gift of a Dignity Home.
राज्यपाल के आगमन की सूचना पर नपा प्रशासन की ओर से हटाया गया शहर में अतिक्रमण स्रोत विभाग - फोटो : udhampur news
बस्ती। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बस्ती आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यहां गरिमा गृह का उद्धाटन करेंगी। वहीं, सोमवार को पूरे दिन प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
विज्ञापन

राज्यपाल का हेलिकाप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह कार से रौतापार चौराहे के निकट कार्यक्रम स्थल गरिमा गृह रैनबो हाउस लैबुड़वा ताल के लिए रवाना होंगी। वहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगी और गरिमा गृह का जायजा लेंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए चार एसडीएम, 13 जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वह राज्यपाल के आगमन से लेकर प्रस्थान और कार्यक्रम स्थल तक पर ड्यूटी करते दिखेंगे। हेलीपैड, सेफ हाउस पुलिस लाइन, कंपनीबाग चौराहा, फौव्वारा तिराहा होते हुए रौतापार पेट्रोलपंप से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन

इसके लिए डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने सभी अधिकारियों को सुबह आठ बजे ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया है। बताया गया कि राज्यपाल के दौरे को लेकर सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा, प्रोटोकॉल और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। राज्यपाल के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरे दिन प्रशासन की टीम तैयारियां में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण : राज्यपाल के दौरे को लेकर नगर पालिका ने पुलिस लाइन से लेकर उद्यान प्रशिक्षण केंद्र होते हुए कचहरी चौराहे से लेकर कंपनीबाग और फिर फौव्वारा व रौतापार तक विशेष अभियान चलाया। सफाई कर्मी रविवार से ही सफाई में जुटे रहे। वहीं, सोमवार को नपा प्रशासन ने सड़क पटरियों से अतिक्रमण भी हटवाया। ईओ अंगद गुप्ता टीम के साथ मुस्तैद रहे। वहीं, चौकी इंचार्ज अजय सिंह मय टीम प्रस्तावित रूट की निगरानी करते दिखे। वहीं, पीडब्ल्यूडी ने प्रस्तावित मार्ग पर बने गड्ढे को तारकोल युक्त गिट्टी डालकर दुरुस्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed