फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The four-lane will be diverted for 20 hours due to the Governor's visit

Basti News: राज्यपाल के दौरे को लेकर 20 घंटे डायवर्ट रहेगा फोरलेन

Tue, 05 Aug 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The four-lane will be diverted for 20 hours due to the Governor's visit
बस्ती। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को देखते हुए फोरलेन पर 20 घंटे वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार रात आठ बजे (कार्यक्रम समाप्ति) तक अयोध्या-बस्ती हाईवे पर वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। आवश्यकतानुसार छोटे वाहन (एंबुलेंस आदि) एक लेन से चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान लखनऊ से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बाराबंकी से ही रोककर जरवल रोड, कर्नेलगंज, गोंडा, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए गंतव्य के लिए डायवर्ट कर दिया जायेगा। जबकि, अयोध्या से बस्ती, गोरखपुर के तरफ आने वाले वाहनों अयोध्या से लोलपुर होते हुए कटरा, लकड़मंंडी, नवाबगंज, गोण्डा, डुमरियागंज से गंतव्य के लिए डायवर्ट कर दिया जाएगा। वहीं, गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से डायवर्ट कर मेंहदावल रोड होते हुए बांसी, डुमरियागंज, उतरौला, होकर आगे निकाला जाएगा। जबकि, बस्ती से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को बड़ेवन ओवरब्रिज के ऊपर न जाकर डायवर्ट कर ओवरब्रिज के नीचे से मनौरी-भानपुर-डुमरियागंज के रास्ते आगे को भेजा जाएगा। फुटहिया ओवरब्रिज से कलवारी होते हुए टांडा, आंबेडकरनगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। आंबेडकर नगर से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी चौराहे से गायघाट, कुदरहा, लालगंज होते हुए जनपद संतकबीरनगर के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed