फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The first day spent establishing social distance

सामाजिक दूरी कायम कराने में बीता पहला दिन

Mon, 08 Jun 2020 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
The first day spent establishing social distance
गांधीनगर में मॉल खुलने पर सोशल डिस्टेसिंग बनाकर खरीदारी करते लोग। - फोटो : BASTI
सामाजिक दूरी कायम कराने में बीता पहला दिन
विज्ञापन

बस्ती। अनलॉक-वन के तहत करीब 78 दिनों के बाद खुले मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे और मॉल में पहला दिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में बीत गया। कोरोना महामारी के चलते सड़कों पर कम लोग निकले, बाजारों में रौनक नहीं दिखी।
गांधीनगर, न्याय मार्ग स्थित मॉल में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे। मॉल में एक साथ सिर्फ पांच लोगों को भीतर जाने की अनुमति थी। यहां सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए एक मीटर की दूरी पर चूने से घेरे बनाए गए थे। मॉल के भीतर दाखिल होने वाले लोगों को सबसे पहले सैनिटाइज किया जा रहा था। सिर्फ खरीदारी के लिए 15 मिनट का समय दिया गया। यही हाल दुकानों में भी रहा। सोमवार होने की वजह से जिले के बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे। सभी को क्रमवार सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए खड़ा कराया गया। मंदिर के भीतर एक बार में सिर्फ पांच लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी। लोगों को प्रसाद आदि चढ़ाने से माना किया गया। यही हाल गोटवा स्थित तिलकपुर मंदिर का रहा। यहां भी लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भगवान शिव की आराधना की। मालवीय रोड स्थित दुर्गा मंदिर, शनि मंदिर में भी लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पूजा की। मस्जिद में महज पांच लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नमाज पढ़ने की अनुमति मिली हुई है। गुरुद्वारा में भी लोगों ने बारी-बारी से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

लोगों को टोकते दिखे पुलिसकर्मी
शहर में बिना मास्क के घूम रहे लोगों को पुलिसकर्मी टोकते दिखे। पुलिसकर्मी लोगों को मास्क लगाने के फायदे बता रहे थे। मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी कर रहे थे। कई ऐसे लोग भी थे, जो मास्क चेहरे पर लगाने की बजाए जेब में लेकर घूम रहे थे। ऐसे लोगों को कड़ी चेतावनी भी दी गई। इसके साथ ही आटो चालकों को मानक के अनुसार व बिना मास्क के सवारी न बैठाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed