फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The family of the deceased brothers received financial assistance of Rs 10 lakh from the Electricity Corporation.

Basti News: विद्युत निगम से मृतक भाइयों के परिजन को मिली 10 लाख की आर्थिक सहायता

Mon, 15 Dec 2025 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The family of the deceased brothers received financial assistance of Rs 10 lakh from the Electricity Corporation.
नगर बाजार। आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार के अटल नगर वार्ड (खुटहन) निवासी घनश्याम यादव को विद्युत निगम की तरफ से 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद पहुंचाई गई है। पिछले 10 जून को दिनों घनश्याम के दो बेटों की लटकते बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना एवं उनके पति पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने विद्युत निगम कार्यालय का घेराव कर क्षतिपूर्ति देने की मांग की थी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि उनके अथक प्रयास के बाद विद्युत निगम की तरफ से यह सहायता पीड़ित परिवार को मिल पाई है। इसके पहले नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मृतक के परिजनों को पहुंचाई जा चुकी है। उनके प्रयास से उनके करीबियों ने भी घटना के बाद पीड़ित परिवार को 24000 रुपये की मदद की थी। इसके अलावा पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने एक लाख रुपये की मदद पहुंचाई थी। बताया मृतक परिवार के घर तक नगर पंचायत की तरफ से सड़क का निर्माण भी करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed