{"_id":"653ffdae64a121e60a072567","slug":"the-devil-bit-the-brave-basti-news-c-207-1-sgkp1004-6379-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शैतान ने वीर को चटाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शैतान ने वीर को चटाई धूल
Tue, 31 Oct 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के धोबहट में दो दिवसीय कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन।
धोबहट में शुरू हुआ दो दिवसीय कुश्ती दंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। धोबहट में दो दिवसीय कुश्ती दंगल का शुभारंभ सोमवार को समाजसेवी जितेंद्र यादव ने किया। उद्घाटन मुकाबला पंजाब और झांसी के पहलवान के बीच हुआ। पंजाब के शैतान सिंह ने झांसी के वीर सिंह को चित कर दिया।
पहले दिन छह जोड़ा पहलवानों की कुश्ती हुई। नेपाल के पहलवान लकी थापा व हरियाण के सोनू के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। कई उठा पटक के बाद लकी ने सोनू को चित किया। मध्य प्रदेश के सुनील व नेपाल के गोपाल के बीच हुई कुश्ती में पहलवानों ने तमाम तरह के दांव आजमाए। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
पहले दिन का आखिरी मुकाबला कानपुर के संदीप राणा व दिल्ली के मोंटी के बीच हुआ। दंगल में बहुचर्चित अयोध्या के बाबा मनीराम दास, दिल्ली के बाबा लाटी, कश्मीर के जावेद गनी व नेपाल के लकी थापा हिस्सा ले रहे हैं। आयोजक रणजीत सिंह यादव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नीरज यादव, डॉ. अजय यादव, अमरेंद्र यादव, राम कमल सिंह, जैसराज यादव, शाहिद आदि मौजूद रहे।