फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The day after his death, he took a loan of Rs 75,000 in his wife's name.

Basti News: माैत के अगले दिन पत्नी के नाम पर लिया 75 हजार का लोन

Thu, 09 Oct 2025 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The day after his death, he took a loan of Rs 75,000 in his wife's name.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में 5 अक्टूबर को अदिति पांडेय की संदिग्ध हालात में माैत ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन दिन बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ। इस बीच पता चला कि मृतका के पति ने अदिति के नाम से ऑनलाइन 75 हजार रुपये लोनले लिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। संतकबीरनगर जिले के महुला थाना क्षेत्र के खरवनिया के दिलीप चंद्र मणि ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अदिति की शादी 16 जून 2024 को बानपुर निवासी सुनील पांडेय से हुई थी। शादी और तिलक में कार, 16 लाख रुपये ऑनलाइन, एक लाख नकद और 10 लाख रुपये के जेवर दिए गए थे। इसके बावजूद, ससुराल वाले लगातार और पैसे की मांग कर रहे थे।

दिलीप ने बताया कि पांच अक्टूबर की सुबह अदिति ने फोन पर कहा था, “पिताजी, तुरंत आइए, नाश्ते में कुछ जहर दिया गया है।” वे जिला अस्पताल पहुंचे, तो अदिति की मौत हो चुकी थी। दिलीप ने बताया कि उन्होंने तीन बाद लालगंज थाने में तहरीर दी, मगर अब तक केस दर्ज नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। एसपी श्यामकांत ने बताया कि जांच कराई जा रही है। पीड़ित पक्ष की पूरी सुनवाई होगी और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed