फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The daughter of the house turned out to be a thief, jewelry buried in the ground and cash hidden in straw recovered

Basti News: घर की बेटी निकली चोर, जमीन में गाड़े जेवर और भूसे में छिपाई नकदी बरामद

Sat, 13 Sep 2025 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The daughter of the house turned out to be a thief, jewelry buried in the ground and cash hidden in straw recovered
दुबौलिया। थाना क्षेत्र की अशोकपुर ग्राम पंचायत के सोलह नंबर पूरवा में बृहस्पतिवार को तीन घरों में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं की, बल्कि इस वारदात को घर की एक बेटी ने ही अंजाम दिया। उसके मिट्टी में गाड़े गए जेवर, भूसे में छिपाए 53 हजार रुपये पुलिस ने ढूंढ निकाले हैं।
विज्ञापन

सीओ प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि परिवार की 20 वर्षीय युवती भारती ने चोरी की साजिश रचकर जेवरात मिट्टी में गाड़ दिया था और नकदी भूसे में छिपा दी थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। गांव निवासी धर्मेंद्र निषाद, उनके भाई राम सुधार और राम नवल परिवार सहित चाचा के लड़के की तेरही में शामिल होने छिछनापुर (आंबेडकरनगर) गए थे। घर में केवल उनकी मां और राम नवल की बेटी भारती मौजूद थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर जब पूरा परिवार लौटा तो देखा कि तीनों घरों में अलमारी और बक्से टूटे पड़े हैं, और नकदी व जेवरात गायब हैं। इससे परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दुबौलिया थाने से एसआई अजय कुमार यादव और धीरेंद्र कुमार राय टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जब पूछताछ की गई तो भारती ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस द्वारा बताए अनुसार, बरामदे के एक कोने में मिट्टी में गाड़े गए जेवरात और भूसे में छिपाकर रखे गए 53 हजार रुपये देर रात बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि भारती के चोरी स्वीकारने और सबूत मिलने के बाद परिजनों ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed