फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The crop is not ripe, 149 centers have been opened in the division for wheat purchase

Basti News: फसल पकी नहीं, मंडल में खुल गए गेहूं खरीद के लिए 149 केंद्र

Sun, 02 Mar 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The crop is not ripe, 149 centers have been opened in the division for wheat purchase
बस्ती। फसल अब तक पीली भी नहीं हुई है कि शासन ने गेहूं खरीद का फरमान जारी कर दिया है। एक मार्च से गेहूं खरीद शुरू करने का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंडल में अब तक कुल 149 केंद्रों का निर्धारण भी किया जा चुका है। लक्ष्य के अनुसार और भी क्रय केंद्रों के बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
संभागीय खाद्य नियंत्रक दिनेश चंद्र मिश्रा के अनुसार गेहूं खरीद के लिए मंडल में कुल 149 केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। सबसे अधिक सिद्धार्थनगर में 65, बस्ती में 52 व संतकबीरनगर में 32 केंद्र बनाए गए हैं।
बस्ती मंडल प्रशासन के निर्देशानुसार आगे भी केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। शासन ने रबी विपणन वर्ष 2025 में मूल्य समर्थन योजना के तहत पहली मार्च से किसानों से गेहूं खरीद शुरू करने के लिए समय सारिणी जारी करते हुए केंद्रों का निर्धारण व अन्य जरूरी सुविधाओं का इंतजाम करने को कहा है।
विज्ञापन

हिदायत दी गई है कि पिछले वर्ष के अनुभवों के आधार पर सभी खरीद केंद्रों का चयन कर अनुमोदन करवा लिए जाएं। खरीद के लिए आवश्यक धनराशि, बोरों की उपलब्धता, स्टाफ व कृषकों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था भी कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मार्च से किसानों का पंजीयन शुरू कर खरीद चालू कर दी जाए। साथ ही कांटा-बाट का सत्यापन और रिपेयरिंग आदि का कार्य भी पूरा कर लिया जाए।
यह भी कहा है गया है कि इस बीच सभी क्रय केंद्र प्रभारियों के गेहूं क्रय से संबंधित प्रशिक्षण आदि पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed