फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The country is setting new records under the leadership of Prime Minister Modi

Basti News: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है देश

Sat, 03 Jun 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
The country is setting new records under the leadership of Prime Minister Modi
मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को सम्मानित करते सांसद हरीश एवं अन्य
बस्ती। देश ने नौ सालों में अभूतपूर्व विकास देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ये बातें उत्तराखंड सरकार के मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर कहीं। वह सर्किट हाउस सभागार में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र सरकार समाज के हर तबके लिए कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। वंचित, शोषित, गरीबों और महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम नौ सालों में सरकार ने किया है। जिसका नतीजा है कि पूरी दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की साख बढ़ी है। दुनिया भारत की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। सरकार सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार और जीरो टोलरेंस नीति को लेकर आगे बढ़ रही है। नौ सालों में भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर प्रभावी अंकुश लगाने में सरकार ने कामयाबी पाई है।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि कोरोना से निपटने में प्रधानमंत्री का प्रबंधन पूरी दुनिया में सराहा गया। कोरोना टीकाकरण हो या गरीबों को आवास देना केंद्र सरकार ने हर काम में सफल रही। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद रॉय ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री/सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि जिले में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, हर्रैया विधायक अजय सिंह, दुर्गा शंकर राय, शिवसागर तिवारी, अशोक कुमार, दयाशंकर मिश्रा, रामचरण चौधरी, अभय पाल, अरविंद श्रीवास्तव गोला, चंद्रशेखर मुन्ना, वैभव पांडेय, गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चौपाल में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

दुबौलिया। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरवनपुर, सिरसिया और वेदपुर में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर चौपाल आयोजित हुई। मुख्य अतिथि गौर ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को दूर करने का काम कर रही है। सांसद के प्रतिनिधि सुनील सिंह ने कहा कि सभी पात्रों को शौचालय, खाद्यान्न, सम्मान निधि, आवास, आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ मिल रहा है। बीडीओ विनोद कुमार सिंह ने योजनाओं में लाभ लेने के तरीकों के बारे में चर्चा की। मौके पर एडीओ पंचायत शेषराम दिवाकर, राजेश यादव, चंद्रशेखर सिंह, प्रकाश मोहन, विनय सिंह, श्याम विहारी वर्मा, राजेश मौर्य, रमाशंकर साहू आदि मौजूद रहे। संवाद

मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को सम्मानित करते सांसद हरीश एवं अन्य

मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को सम्मानित करते सांसद हरीश एवं अन्य

मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को सम्मानित करते सांसद हरीश एवं अन्य

मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को सम्मानित करते सांसद हरीश एवं अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed