फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The construction of four new tube wells in the city will ensure uninterrupted drinking water supply.

Basti News: शहर में चार नए नलकूप के निर्माण से निर्बाध मिलेगी पेयजल आपूर्ति

Mon, 17 Nov 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 17 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The construction of four new tube wells in the city will ensure uninterrupted drinking water supply.
स्टेडियम कॉलोनी में निर्माणाधीन नलकूप- संवाद
बस्ती। शहर में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए नगर पालिका प्रशासन के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से शहर में चार नए नलकूपों का निर्माण होगा। इससे क्षेत्र की करीब 40 से 50 हजार की आबादी को निर्बाध जलापूर्ति मिलेगी। प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब छह माह लगेगा।
विज्ञापन

इधर नपा ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू करा दी है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके अलावा कई मोहल्ले में नलकूप का कार्य चल रहा है। सभी कार्य 15वां वित्त आयोग अनुदान टाइड ग्रांट के तहत होंगे। पुरानी बस्ती क्षेत्र में पेयजल सुविधा को और मजबूत बनाने के लिए नए नलकूप बनाए जाएंगे। प्रस्ताव की मंजूरी मिलने पर अब टेंडर कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया गया कि निर्मलीकुंड में नया नलकूप बनेगा। इसके अलावा सुर्तीहट्टा, बेलवाडाड़ी और आवास विकास टीवी टॉवर के पास नलकूप का निर्माण होगा।
विज्ञापन

इससे शहर में निर्बाध जलापूर्ति दी जा सकेगी। अभी पुरानी बस्ती क्षेत्र में शहरवासियों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से 20 हार्स पावर की क्षमता के दो और 10-10 हार्स पावर की क्षमता के दो-दो नलकूपों की स्थापना का प्रोजेक्ट बनाकर शासन में स्वीकृति के लिए भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। इससे 50 हजार की आबादी को पेयजल सुविधा में आसानी आएगी। प्रेशर से पानी घरों तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्टेडियम कॉलोनी का नलकूप फेल, फिर से स्थापित होगा नलकूप
स्टेडियम कॉलोनी में संचालित नलकूप फेल हो गया है। लंबे समय से यह बंद चल रहा है। इससे स्थानीय लोगों को पेयजल सुविधा से परेशान होना पड़ा रहा है। हालांकि, वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इससे जलापूर्ति की जा रही है। इसके बदले अब नया नलकूप बनाया जा रहा है। इस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही नलकूप को सक्रिय करने की योजना है। बीडीए कार्यालय के सामने नलकूप और बोरिंग कराई जा रही है। 15वां वित्त आयोग अनुदान टाइड ग्रांट से यह कार्य हो रहा है।
---
प्रति व्यक्ति को नहीं मिल पा रहा जरूरत का पानी
नगर पालिका के जलापूर्ति व स्वच्छता विभाग के सर्वे के अनुसार शहरवासियों को प्रति व्यक्ति रोजाना 100 लीटर से अधिक पानी की आवश्यकता है। जिन स्थानों पर नलकूप खराब हैं। वहां प्रति व्यक्ति को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। कटरा और पुरानी बस्ती क्षेत्र में अक्सर दिक्कतें आती हैं।

कोट
शहरी क्षेत्र में चार नये नलकूप स्थापना के लिए मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर कराकर कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम कॉलोनी में फेल नलकूप के स्थान पर दूसरा नलकूप बन रहा है।
-अंगद गुप्ता, ईओ नगर पालिका, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed