फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Constitution has special importance in establishing a strong democracy.

Basti News: मजबूत लाेकतंत्र की स्थापना में संविधान का विशेष महत्व

Thu, 27 Nov 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Constitution has special importance in establishing a strong democracy.
बस्ती। जिले के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मियों ने संविधान की शपथ ली।
विज्ञापन

आयुक्त कार्यालय सभागार में अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि संविधान हमें न्याय, क्षमता और स्वतंत्रता की गारंटी देता है। मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में संविधान का विशेष महत्व है। संविधान से ही हमें हमारा अधिकार प्राप्त हुआ है। इस मौके पर अपर आयुक्त मनोज कुमार तिवारी, उपनिदेशक पंचायत समरजीत यादव, राजकीय निरीक्षक अश्वनी कुमार, बजरंग बली पांडेय, रमेश चंद्र, अमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम कृतिका ज्योत्सना ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान में ही हमारा अधिकार सुरक्षित हैं। संविधान के बगैर स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना नहीं की जा सकती है। इस मौके पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, अतिरिक्त उप मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, पीडी राजेश कुमार, राजेश रंजन, ओम प्रकाश मिश्र, सत्येंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुरानी बस्ती में थानाध्यक्ष जयदीप दुबे ने सभी पुलिस के जवानों को संविधान की शपथ दिलाई। हसीनाबाद के डीआरसी राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने संविधान की शपथ ली। मुख्य अतिथि प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संविधान का उद्देश्य देश की एकता अखंडता को सुरक्षित करना व समाज में क्रांति के माध्यम से बराबरी की भावना कायम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed