फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Commissioner inspected the control room

आयुक्त ने किया कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण

Fri, 15 May 2020 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
The Commissioner inspected the control room
आयुक्त ने किया कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

बस्ती। मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सीएमओ कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने पाया कि 14 ब्लॉक के सभी गांवों में गठित निगरानी समिति से सूचना प्राप्त करने के लिए मात्र तीन कर्मचारी लगाए गए हैं। मंडलायुक्त ने कप्तानगंज ब्लॉक के बेहार गांव के प्रधान जैसराम से फोन पर वार्ता की। पूछने पर ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके गांव में अब तक कुल 29 लोग आए हैं। सभी होम क्वारंटीन हैं और नियमों का पालन भी कर रहे हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि निगरानी समिति की प्रत्येक दिन 10.00 बजे बैठक करके स्थिति की समीक्षा करते रहें। बाहर से आए हुए लोगों में सर्दी, जुकाम, बुखार सांस लेने में दिक्कत की शिकायत होने पर तत्काल कंट्रोल रूम के नंबर 05542, 287774 पर सूचित करें। यहां पर कार्यरत महेश और विनय ने बताया कि वे हर तीसरे दिन गांव के प्रधान व आशा से वार्ता करके जानकारी लेते रहते है। इस दौरान एडीएम रमेशचंद्र, अपर एसडीएम राजेश कुमार, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सौरभ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed