{"_id":"663bdd5ad3155f6b4d080f24","slug":"the-childs-mother-appealed-to-the-childrens-commission-for-justice-basti-news-c-207-1-sgkp1002-116684-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बच्चे की मां ने बाल आयोग से लगाई न्याया की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बच्चे की मां ने बाल आयोग से लगाई न्याया की गुहार
Thu, 09 May 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 09 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। कन्या प्राथमिक विद्यालय कठौतिया सांवडीह में साढ़े चार वर्षीय बच्चे का हाथ-पैर बांधकर मोमबत्ती से जलाने के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज उसकी मां निशा मौर्या ने राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग लखनऊ और राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग नई दिल्ली को बुधवार को रजिस्टर्ड पत्र प्रेषित कर न्याय की गुहार लगाई है।
22 अप्रैल को प्रधानाध्यापिका की घड़ी गायब हो गई थी। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे अंकुर मौर्य को विद्यालय के कमरे में बंद कर हाथ-पैर रस्सी से बांधकर मोमबत्ती से जला दिया था। बच्चे की मां का कहना है कि जानकारी हुई तो विद्यालय पहुंची और बच्चे के हाथ-पैर में बंधी रस्सी को खोलकर घर लाई। इस मामले में पीड़िता ने थाने में उसी दिन तहरीर दी थी। सुनवाई न होने परजिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी गौर और सीडीपीओ की टीम गठित कर दी। जांच रिपोर्ट पर प्रधानाध्यापिका रुकैया अख्तर को अग्रिम आदेश तक वेतन रोक कर बीआरसी गौर से संबद्ध कर दिया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए बाल संरक्षण आयोग बस्ती के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र अपने सदस्यों के साथ पिछले बुधवार को विद्यालय तथा पीड़ित बच्चे के गांव कपूरपुर पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटाई। संवाद