फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Chief Minister presented a cheque of Rs 1 lakh to Kulvendra who had returned from the Sarovar Yatra.

Basti News: सरोवर यात्रा से लौटे कुलवेंद्र को सीएम ने भेंट किया एक लाख रुपये का चेक

Wed, 18 Mar 2026 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister presented a cheque of Rs 1 lakh to Kulvendra who had returned from the Sarovar Yatra.
बस्ती। कैलाश मान सरोवर यात्रा से लौटे बादशाही अखाड़ा के सरदार कुलवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में एक लाख रुपये का चेक भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कुलवेंद्र नाथुला दर्रा मार्ग से कैलाश मान सरोवर यात्रा करने वाले प्रथम सिख हैं। उन्होंने सरकार के व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि उनकी टीम में उत्तर प्रदेश से 6 सदस्य थे। विपरीत परिस्थितियों में भी यात्रा सुखद रही। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि वे युवा अवस्था में धार्मिक स्थानों की यात्रा करें। इससे उनके जीवन में रचनात्मक बदलाव आएगा। उन्होने बताया कि लोक भवन में कैलाश मान सरोवर सेवा समिति के अध्यक्ष केके सिंह और आनंद पाल निवेडिया, डाॅ. आरएस भदौरिया ने उत्तर प्रदेश से कैलाश मान सरोवर की यात्रा करने वाले 555 यात्रियों का स्वागत कर उत्साह बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed