फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The boy was kept missing for 12 hours for the sake of the bicycle.

Basti News: साइकिल की खातिर बालक को 12 घंटे गायब रखा

Sat, 12 Aug 2023 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The boy was kept missing for 12 hours for the sake of the bicycle.
कलवारी थाने कम्हरिया गांव का मामला, पुलिस के प्रयास से सुबह मिला बालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बालक की साइकिल लेकर कहीं जाने के लिए गांव के नशेड़ी युवक ने बालक को पूरी रात उलझाए रखा। मामला कलवारी थाने के कम्हरिया गांव का है। उधर परिवार के लोग ढूंढकर थक गए तो पुलिस को खबर की गई। पुलिस के प्रयास से शुक्रवार सुबह बालक सकुशल मिल सका। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बालक को सकुशल उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।

कम्हरिया निवासी मोहम्मद हुसैन रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी किताबुन्निशा बच्चों को लेकर रहती है। बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे उनका 12 वर्षीय बेटा साइकिल लेकर सामान लेने के लिए निकला। काफी देर तक न लौटने पर परिवार के लोग पड़ोसियों की मदद से उसे ढूंढने लगे। कहीं भी पता न चलने पर रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई। कलवारी पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। सुबह करीब साढ़े पांच बजे नावेद गांव के पास साइकिल लेकर घर आते मिल गया। नावेद की मां ने बताया कि गांव के ही एक नशेड़ी युवक को साइकिल की जरूरत थी। नावेद को साइकिल से बाजार जाते देख उसने बहला-फुसलाकर उसकी साइकिल ले लिया और कहीं चला गया। काफी देर बाद लौटा तो नावेद से कहा कि इस समय रात हो गई है। घर मत जाओ सुबह पहुंचा दूंगा। तड़के ही उसने साइकिल लेकर घर जाने के लिए भेज दिया। उसके सकुशल मिल जाने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed