फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The boy lost the coin for the sake of coins

सिक्के खातिर बालक ने गंवाई जान

Wed, 21 Feb 2018 12:59 AM IST
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा Updated Wed, 21 Feb 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
The boy lost the coin for the sake of coins
बिलख्ाते परिजन - फोटो : बस्ती
 सल्टौआ/सोनहा। क्षेत्र के अमरौली शुमाली टोला चिरैयाडाड़ में दो रुपये के लिए 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान के छज्जे पर अंटका सिक्का उतारने जैसे ही बालक चढ़ा, पूरा छज्जा भरभराकर ढह गया। मलवे के नीचे दबकर 12 वर्षीय अंकित की मौत हो गई। मृतक के परिवार के दो और बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

 वहां के रामचरित्र के निर्माणाधीन मकान की दीवाल आदि बनकर तैयार है। मंगलवार शाम को बिना छत लगे मकान में कुछ बच्चे खेलने लगे। उनमें से किसी ने दो रुपए का एक सिक्का ऊपर उछाला। जो अर्धनिर्मित छज्जे पर अंटक गया। राम चरित्र का 12 वर्षीय पुत्र अंकित वही सिक्का उतारने छज्जे पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके पांव रखते ही छज्जा भरभराकर गिर गया। हादसे में मृतक की 10 वर्षीय चचेरी बहन नीतू और छह वर्षीय भाई आकाश घायल हो गए। मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। परिवार वालों के पोस्टमार्टम कराने को तैयार न होने पर मजबूरन पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक सोनहा श्रीनाथ यादव , ग्राम प्रधान विजय प्रकाश वर्मा के अलावा राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed