{"_id":"6803f96f28682d4744078f39","slug":"the-body-of-a-middle-aged-man-was-found-buried-under-a-truck-that-overturned-four-days-ago-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135206-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चार दिन पहले पलटे ट्रक के नीचे दबा मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चार दिन पहले पलटे ट्रक के नीचे दबा मिला अधेड़ का शव
Sun, 20 Apr 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। चीनी मिल का बगास लदा ट्रक 15 अप्रैल को सुबह हर्रैया-बभनान रोड पर पकड़ी मोड़ के पास पलट गया था। 18 अप्रैल की रात बगास हटाते समय उसके नीचे दबा शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास साइकिल भी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस उसी समय पलटे ट्रक को हटवाकर छानबीन करती तो दबे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती थी।
जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को सुबह बभनान चीनी मिल से गन्ने का बगास लादकर अयोध्या पेपर मिल जा रहा ट्रक पकड़ी मोड़ के पास ट्रक पलट गया। उसके नीचे पैकोलिया थानाक्षेत्र के हसीनाबाद निवासी कन्हैया लाल कसौधन (55) पुत्र रघु दब गए। वह बभनान में किराने की दुकान में काम करते थे। उनके बेटे भी बाजार में ही किराने की दुकान चलाते हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि घटना वाले दिन वह साइकिल से बभनान जा रहे थे। इसी दौरान पकड़ी मोड़ पर बगास लदा ट्रक पलट गया। उसके नीचे साइकिल सवार कन्हैया लाल दब गए। लेकिन हादसे के बाद किसी ने बगास को नहीं हटाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन कोरम पूरा कर लौट गई। शुक्रवार देर रात तब बगास उठाया जाने लगा तो उसके नीचे दबी साइकिल व कन्हैया लाल की लाश बरामद हुई। एसएचओ धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र शिवकुमार की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।