फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The birth of Lord Jesus was celebrated with great joy and special prayers were held in the church.

Basti News: प्रभु यीशु के जन्म की छाई रहीं खुशियां, चर्च में हुई विशेष प्रार्थना

Fri, 26 Dec 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The birth of Lord Jesus was celebrated with great joy and special prayers were held in the church.
सेंट जेम्स चर्च में प्रार्थना कराते फादर अनिल लाल
बस्ती। गिरजाघरों से लेकर घरों तक में क्रिसमस का उल्लास देखा गया। रात्रि 12 बजते ही बाल यीशु ने जन्म लिया तो गिरजाघर परिसर में उल्लास छा गया था, वहीं बृहस्पतिवार की सुबह में गिरजाघरों से लेकर बाजार व घरों में क्रिसमस की खुशियां छाई रहीं।
विज्ञापन

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग गिरजाघरों में बुधवार की रात में उल्लास का वातावरण छाया रहा। शहर के प्रमुख गिरजाघरों और ईसाई मोहल्लों में प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गईं। सेंट जेम्स चर्च सिविल लाइन में मुख्य पूजा आयोजित की गई। आधी रात को प्रभु यीशु के चरनी में जन्म लेते ही गिरजाघर घंटे की मधुर आवाज से गुंजायमान हो उठे थे। वहीं, सुबह प्रभु यीशु के दर्शन को लोग चर्च पहुंचे। विशेष प्रार्थना में शामिल होकर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

फादर अनिल लाल ने पवित्र मिस्सा बलिदान की पूजा कराई। विशेष प्रार्थना के बाद बधाई गायन से गिरजाघर गूंज उठा। वहीं अन्य गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म की मध्यरात्रि विशेष जागरण मिस्सा का आयोजन किया गया। सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। सभी धर्मों के अनुयायियों ने आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे के साथ कड़ाके की ठंड में मध्यरात्रि मिस्सा में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य गिरजाघरों में भी प्रार्थना हुई, जहां पहुंचे अनुयायियों ने केक स्वरूप प्रसाद ग्रहण किया। एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दी। इस दौरान अपूर्व लाल, सुषमा दास, वीरू दास, शशांक लाल, अभिषेक, गुरु प्रसाद, रामनाथ, विकास सरकार, अनूप लाल, अमीषा गुप्ता, प्रीति पांडेय, तरुना सिंह, चीनू लाल, श्रुति मसीह, एकता लाल ने सहयोग किया। वहीं, शैर्यबिल, डग्गू, बेबी, अयांश खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed