फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The agent ran away with the installment money... leaving the women of the group in debt.

Basti News: किस्त की रकम लेकर भागा एजेंट...कर्जदार बनी रह गईं समूह की महिलाएं

Sun, 08 Feb 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The agent ran away with the installment money... leaving the women of the group in debt.
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से पूछताछ करते विवेचक। संवाद
बस्ती। न्यू अपॉर्चुनिटी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड की जिगना शाखा का रिकवरी एजेंट धर्मदेव चौबे समूह लोन लेने वाली 32 महिलाओं की किस्त की रकम करीब 2.37 लाख को लेकर भाग गया। वह संतकबीरनगर जिले के महेंदावल का रहने वाला है। न वह अपने घर पर है और न ही मोबाइल चालू कर रहा है। सभी की किस्त प्रतिमाह 1870 रुपये बनी थी। इसे 23 किस्तों में चुकानी थी। किसी ने 21 तो किसी ने 22 माह का किस्त भरा था। उधर, कंपनी की तरफ से रिकवरी एजेंट पर एफआईआर दर्ज कराकर खुद को इस झंझट से दूर करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के जिगना में एक आवासीय कमरे में इस कंपनी की शाखा चल रही है। बाहर बोर्ड भी नहीं लगा है। शनिवार को मामले के विवेचक पवन कुमार मौर्या भी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर जांच-पड़ताल करने पहुंचे थे। उन्होंने कंपनी के लाइसेंस आदि की जांच कर मिर्जापुर के रहने वाले शाखा प्रबंधक धनंजय सिंह से पूछताछ की। प्रबंधक ने बताया कि रिकवरी एजेंट 17 अगस्त 2025 से ही लापता है। उसने कंपनी के 2.37 लाख रुपये जमा नहीं किए हैं। उसके घर भी कंपनी के लोग गए थे, पर वह मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

रिकवरी एजेंट के लापता होने की भनक लगते ही समूह लोन लेने वाली 32 महिलाओं के पैरों तले जमीन खिसक गई। समूह लोन लेने वाली शैला देवी, विमला देवी, बिंदू व गुड़िया देवी आदि फाइनेंस कंपनी का चक्कर लगाने लगीं। उन्होंने शाखा प्रबंधक को रिकवरी एजेंट की ओर से उपलब्ध कराई गई किस्त वसूली की रसीद भी दिखाई। महिलाओं का आरोप है कि कंपनी वसूले गए रकम को लोन से काटने के लिए तैयार नहीं है। इससे उनकी मुसीबत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण दरवाजा मोहल्ले की रहने वाली शैला देवी ने बताया कि उसकी सिर्फ एक किस्त बाकी थी। शेष रकम एजेंट को दे चुकी हैं। इसकी रसीद भी उसके पास उपलब्ध है, मगर कंपनी वाले मानने को तैयार नहीं हैं। वह किस्त भरने के लिए दबाव बना रहे हैं। यदि भरी गई किस्त की रकम काटी नहीं गई तो उन्हें दोबारा रकम जमा करने के लिए और उधार लेना पड़ जाएगा। ऐसे में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाएगा।
दक्षिण दरवाजा मोहल्ले की ही रहने वाली बिंदू के पति महेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी 22 किस्त जमा कर चुकी हैं। एक ही किस्त बाकी था। जब कई माह से रिकवरी एजेंट किस्त की रकम लेने नहीं आया तो कंपनी में जाकर पता किया गया। वहां से बताया कि एजेंट कई महिलाओं के किस्त की रकम लेकर भाग गया है।
-------
आवासीय कमरे में चल रहा कार्यालय
सदर कोतवाली क्षेत्र के जिगना स्थित न्यू अपॉर्चुनिटी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस आवासीय कमरे में चल रहा है। बाहर कोई बोर्ड भी नहीं लगा है। इस ऑफिस में पहुंचना आसान नहीं है। आसपास के लोग भी नहीं जानते हैं कि इस तरह का ऑफिस उनके घर के पास चल रहा है। यही वजह रही कि विवेचक को भी शनिवार को वहां तक पहुंचने के लिए कई लोगों से पूछताछ करनी पड़ी। उधर, शुक्रवार को कंपनी के लेखा परीक्षक संदीप मिश्रा ने रिकवरी एजेंट रिकवरी एजेंट धर्मदेव चौबे पर सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

कोट
तहरीर के आधार पर रिकवरी एजेंट पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिलाओं में से किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed